
Rewa News : मध्य प्रदेश के रीवा में 10 दिसंबर को राज्य की सबसे चौड़ी 6 लेन की सड़क का उद्घाटन किया जाएगा। बता दें इस टनल का लोकार्पण केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। जिसके लिए अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी गई है। साथ ही, जगह-जगह पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसके लिए रीवा संभाग के कमिश्नर अनिल सुचारी तथा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक केपी व्यंकटेश्वर राव ने समारोह स्थल का गुरुवार को भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया।
कर्मचारियों को दिए निर्देश
जायजा लेने के दौरान रीवा कमिश्नर अनिल सुचारी ने वहां मौजूद कर्मचारियों को निर्देश दिया कि मोहनिया टनल का लोकार्पण रीवा एवं सीधी जिले ही नहीं पूरे विन्ध्य के लिए गौरव का क्षण है। लोकार्पण समारोह में भारी मात्रा में आमजनों का आगमन संभावित है। इसे ध्यान में रखते हुए आमजनों के बैठने, पेयजल, साफ-सफाई आदि की समुचित व्यवस्था करें। बता दें लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान यातायात प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया है।
कलेक्टर समेत संबंधित अधिकारी रहे मौजूद
इस दौरान कलेक्टर साकेत मालवीय, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे, उपखण्ड अधिकारी चुरहट एसपी मिश्रा, तहसीलदार चुरहट अमृता सुमन तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

