
Rewa News : मध्यप्रदेश के रीवा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी और माता-पिता के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। केवल इतना ही नहीं, घटना में जांच के दौरान बहु ने ससुर को बताया कि आपके बेटे ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया है लेकिन मृतक के पिता शुरुआत से ही हत्या की आशंका जताने लगे थे। जब पीएम रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आई तो पुलिस ने जांच को बढ़ाया। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…
ऐसे हुआ खुलासा
दरअसल, पत्नी द्वारा अपने प्रेमी बंटू खान के साथ चल रहे प्रेम प्रसंग के चलते जहर मिला दिया गया था, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। जिसके रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि चाय में जहर मिलाकर उसे जान से मारा गया है।
पुलिस ने भेजा जेल
मामले का खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी अनिल सोनकर ने बताया कि सिविल लाइन थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर बीआर सिंह की मेहनत से आरोपियों को हिरासत में लिया गया। साथ ही, उनके खिलाफ ऐसे में अपराध क्रमांक 203/23 आईपीसी की धारा 328, 302,120-बी, 34 का प्रकरण दर्ज किया गया और उन्हें न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया था। बता दें हत्या में दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल थीं।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

