Rewa Road Accident: जिले में हुआ दर्दनाक हादसा, महिला की मौके पर हुई मौत, 2 घायल

Rewa Road Accident: जिले में हुआ दर्दनाक हादसा, महिला की मौके पर हुई मौत, 2 घायल

Rewa Road Accident : रीवा में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेज दिया है। घायलों को इलाज के लिए चिकित्सालय भेज दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

आक्रोशित लोगों ने किया जाम

दरअसल, मामला ढेकहा से छोटी पुल के बीच वीभत्स हुआ। जब रविवार की रात 11 बजे बाइक में सवार तीन लोग ढेकहा से जयस्तंभ जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आक्रोशित होकर सड़क जाम कर दिया। फिलहाल, पुलिस ने समझाबुझा कर जाम खुलवा दिया है। साथ ही, आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews