Rewa News: स्कॉर्पियो की चपेट में आने से महिला की मौत, परिजनों ने किया रास्ते को जाम

Road Accident In Dewas

Rewa News : मध्यप्रदेश के रीवा जिले में आए दिन सड़क हादसे में लोग अपनी जान गवां देते हैं। आज एक बार फिर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। साथ ही, स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर खेत में जा पलटा। जिसके बाद आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर लिया है और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेज दिया गया है। आइए जानते हैं पूरा मामला…

अनियंत्रित हुआ चालक

दरअसल, रीवा जिले के चोरहटा थाना अंतर्गत सांव मोड के पास का है। जहां एक स्कॉर्पियो चालक अनियंत्रित हो गया। जिससे वो पैदल जा रही महिला को रौंदता हुए खेत में जाकर पलट गई। जिसके बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर चालक को पकड़ लिया। वहीं, हादसे में चालक भी बूरी तरह से घायल हो गया है।

50 लाख मुआवजा की मांग

बता दें कि घटना के बाद मृतका के परिजनों और ग्रामीणों ने रीवा-सेमरिया मार्ग को जाम कर दिया, जिससे दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। वहीं, परिजनों ने 50 लाख मुआवजा की मांग की है। फिलहाल, पुलिस की मदद से चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews