
Rewa News : मध्यप्रदेश के रीवा जिले में पुराने विवाद को लेकर एक युवक की हत्या के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। बता दें कि कल रात तीन बदमाशों ने मिलकर एक युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे युवक के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत गंभीर है। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से युवक को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज जारी है।
नरसिंहपुर गांव का मामला
दरअसल, मामला गोविंदगढ़ थाना अंतर्गत डिहिया नरसिंहपुर गांव का है। मामले में पुलिस ने पीड़ित का बयान लेकर तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और टीम का गठन कर तीनों को गिरफ्तार कर उन्हें जिला अस्पताल में पेश किया। जिसके बाद वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। फिलहाल, पुलिस उनसे इस संबंध में कड़ाई से पुछताछ कर रही है।
थाना प्रभारी ने दी जानकारी
वहीं, गोविंदगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक शिवा अग्रवाल ने बताया कि नीरज पटेल निवासी डिहिया नरसिंहपुर अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते में तीनों पड़ोसियों ने पुरानी रंजिश को लेकर विवाद करने लगे। विरोध किया तो नीरज पटेल के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर अधमरा कर दिया। साथ ही, आरोपियों के पास से प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया हैं।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

