सागर में बाल संप्रेक्षण गृह से भागे 5 अपचारी, तीन को पुलिस ने पकड़ा, दो की तलाश जारी

सागर में बाल संप्रेक्षण गृह से भागे 5 अपचारी, तीन को पुलिस ने पकड़ा, दो की तलाश जारी

सागर, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP) के सागर (Sagar) स्थित बाल संप्रेक्षण गृह (child observation home) से गुरुवार रात पांच अपचारी (five criminals) फरार हो गए। इस घटना की सूचना मिलते ही जेल में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस ने जिले में हर जगह नाकाबंदी की और आरोपियों की तलाश शुरू की। जिसमें पुलिस तीन आरोपियों को पकड़ने में हासिल कर ली है, वहीं दो की अभी भी जारी है।

यह भी पढ़ें…सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद शहनाज गिल की काम पर वापसी, दिलजीत संग वायरल हुआ VIDEO

चौकीदार पर हमला कर भागे
मिली जानकारी के अनुसार राजघाट स्थित बाल गृह जेल में बंद पांचो अपचारियों ने बाथरूम में लगे हुए नल की टोटी से एक नुकीला हथियार बनाया और वहां मौजूद चौकीदार कैलाश को पहले अंदर बुलाया और फिर उसके अंदर आते ही उस पर हमला कर दिया। हमले से चौकीदार बुरी तरह घायल हो गया और इसी बीच आरोपियों ने कैलाश से चाबियां छीन कर ताला खोला और भाग निकले।

आरोपियों की जेल से भागने की जानकारी जैसे ही पुलिस लगी तो सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। जिसमें पुलिस ने तीन लड़कों को बस स्टैंड से धर दबोचा तो वहीं दो भागने में सफल हुए, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

इधर, एडिशनल एसपी विक्रम सिंह ने बताया कि गुरुवार रात करीब 12 बजे पांच अपचारियों के भागने की सूचना मिली थी। जहां सिक्योरिटी गार्ड को घायल करके ताला खोलकर पांच अपचारी जेल से भाग निकले थे। जिसके बाद नाकाबंदी में 2 घंटे के अंतराल में ही तीन आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली है। वहीं दो की तलाश जारी है। सभी आरोपी उम्र लगभग 14 से 17 वर्ष है। जो हत्या का प्रयास और डकैती-लूट आदि मामलों में बंद थे।

https://vimeo.com/626483012

यह भी पढ़ें…Raveena Tondon ने बेटी राशा के साथ किया डांस, वीडियो वायरल

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews