Suspended: 2 स्वास्थ्य कर्मी समेत 5 निलंबित, 2 को नोटिस, CEO बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

suspended

सागर, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर जिले (Sagar District) में लापरवाही पर गाज गिरी है। कोविड -19 टीकाकरण अभियान (Coronavirus Vaccination) में लापरवाही बरतने पर एक पंचायत सचिव, एक पीसीओ, 2 एएनएम और एक एमपीडब्ल्यू को निलंबित (Suspended) कर दिया गया है।वही शाहपुर और जैसीनगर बीएमओ प्रभारियों को भी नोटिस जारी किया गया है ।इसी के साथ सागर सीईओ ने दो टूक शब्दों में कहा है कि टीकाकरण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जावेगी।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र के इन जिलों में बारिश के आसार, बिजली चमकने की भी संभावना

दरअसल, जिले की जनपद पंचायत देवरी अंतर्गत ग्राम पंचायत कांसखेड़ा में पर्याप्त आवश्यक तैयारियां नहीं कराये जाने, टीकाकरण के लिए यथोचित प्रचार-प्रसार नहीं करने, ग्रामीणजनों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित नहीं करने आदि लापरवाहियां बरते जाने के कारण मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत (Sagar CEO) डॉ. इच्छित गढ़पाले द्वारा ग्राम पंचायत कांसखेड़ा के सचिव दिनेश पारासर एवं PCO शैलेन्द्र कज्जू को निलंबित (Suspended) कर दिया गया है।

इसके साथ ही ग्राम पंचायत कांसखेडा के सहायक सचिव संजय यादव की संविदा सेवा समाप्ति के लिए प्रस्ताव कलेक्टर सागर के समक्ष प्रेषित किया गया।इसके अलावा  कोविड -19 टीकाकरण महाअभियान 21 से 30 जून तक सत्र स्थल में वैक्सीनेशन के लिए लगाई गई थी जो दिनांक 21 जून को सत्र स्थल पर उपस्थित नहीं होने तथा पूर्व में भी रूटीन टीकाकरण सत्र से अनुपस्थित रहने और लगाई गई ड्यूटी से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने एवं वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशो की अव्हेलना कर स्वेच्छाचारित प्रदर्शित करने पर कलेक्टर (Sagar Collector) एवं जिला दण्डाधिकारी  दीपक सिंह ने भी कड़ी कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़े.. Gold Silver Rate: सोने चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, इन्वेस्ट करने का ये है अच्छा मौका

सागर कलेक्टर द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर, भैसवाही, ANM श्रीमती चंद्रवती अहिरवार, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जैसीनगर के उपस्वास्थ्य केन्द्र चारटोरिया, ANM श्रीमती मीना अहिरवार, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जैसीनगर के उपस्वास्थ्य केन्द्र चारटोरिया, MPW  घनश्याम अहिरवार को निलंबित (Suspended) किया गया है।इसी प्रकार पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही एवं उदासीनता डॉ . आनंद दास शर्मा प्रभारी खण्ड चिकित्सा अधिकारी शाहपुर एवं डॉ. एलएस शाक्या प्रभारी खण्ड चिकित्सा अधिकारी जैसीनगर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
Suspended: 2 स्वास्थ्य कर्मी समेत 5 निलंबित, 2 को नोटिस, CEO बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं - MP Breaking News