अवैध रूप से ले जाया जा रहा 52 किलो गांजा पकड़ाया, तीन आरोपी गिरफ्तार

अवैध रूप से ले जाया जा रहा 52 किलो गांजा पकड़ाया, तीन आरोपी गिरफ्तार

सागर/विनोद जैन

सागर जिले के सुरखी थाना अंतर्गत चितौरा टोल प्लाजा पर नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो इंदौर के निवारक दल ने एक बडी कार्यवाही को अंजाम देते हुए अवैध रूप से तस्करी कर ले जा रहे गांजे को पकड़ा है। होंडा सिटी कार में गांजा रखा होने की सूचना मिलने पर कार को रोका गया तो उसमें पीछे के बंफर में जाली फिट करके रखा गया गांजा बरामद हुआ। इसे सुरखी थाना ले जाकर तोला गया तो उसका वजन 52 किलो 620 ग्राम निकला। इंदौर नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरों की टीम द्वारा सागर न्यायालय में आरोपियों को पेश कर रिमांड पर लेकर आरोपियों से पूछताछ की गयी जिसमें आरोपियों ने बताया कि यह गांजा उडीसा राज्य के मलांगीर से लेकर यूपी के झांसी में राजू वर्मा को सप्लाई करने जा रहे थे। तीनो आरोपियों ने अपने नाम अरविन्द मालवीय पिता संतोष मालवीय हितेष मोदी पिता दिनेश मोदी भूपेन्द्र ठाकुर उर्फ सोनू पिता फूलसींग ठाकुर बताये हैं और तीनों देवास के निवासी हैं।

कार्यवाही करने वाली इंदौर की NCB टीम में शामिल श्यामदेव कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर हमारी टीम लगातार आरोपियों और कार का पीछा कर रहे थे। चितौरा टोल प्लाजा पर इनको पकडने में कामयाबी मिल पाई। आरोपियों को सागर सेंट्रल जेल भेजा गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews