सागर में सड़क किनारे बम मिलने से फैली सनसनी

सागर में सड़क किनारे बम मिलने से फैली सनसनी

सागर|मनीष तिवारी| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर (Sagar) में कैंट एरिया में एक जिन्दा बम (Bomb) मिलने से सनसनी फेल गई | सूचना मिलते ही पुलिस पहुँची मौके पर पहुंची| बताया जा रहा है कि रेलवे गेट के किनारे बम मिला । BDS की टीम भी मौके पर पहुंची, वहीं सेना के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई|

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक 26 नम्बर रेल्वे गेट रोड पर लगभग 500 ग्राम का आरटी सेल बम मिलने से सनसनी फेल गई| सूचना मिलने पर केंट पुलिस और आर्मी के अधिकारी मौके पर पहुंचे, साथ ही बम निरोधक दस्ता भी पहुँचा। मामले की जांच की जा रही है| फिलहाल सेना ने बम को कब्जे में ले लिया है। क्षेत्र में सेना की कई कंपनियां हैं साथ ही इलाके में फायरिंग रेंज भी है। इस इलाके में लगातार सेना के जवान प्रैक्टिस के लिए फायरिंग करते हैं, जिसके चलते इलाके में बम मिलते रहते हैं। मामले की जांच की जा रही है आखिर बम कैसे यहां पहुंचा|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews