पानी लेने गई युवती की कुए में डूबने से मौत

पानी लेने गई युवती की कुए में डूबने से मौत

सागर, शुभम पाठक| जिले के मालथोन थाना अन्तर्गत नौनिया चौकी के ग्राम समसपुर में शुक्रवार रात को पानी भरने कुए पर गयी युवती प्रियंका साहू का पानी भरते समय पैर फिसल गया और उसकी मौत हो गयी| युवती का शव कुए में तैरता मिला|

शनिवार को जब युवती के पिता इमरत साहू कुए पर पानी लेने गये तो अपनी बेटी को कुएँ में मृत देखकर इसकी सूचना उन्होंने थाना प्रभारी को दी| सूचना मिलते ही तुरन्त ही थाना प्रभारी कुएँ पर पहुंचे और युवती का शव कुए से बाहर निकालकर उसका पोस्टमार्टम करवाया| पुलिस ने पंचनामा बनाकर युवती का शव परिजनों को सौंप दिया| पुलिस मामले की जांच कर रही है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews