सागर में किसानों को लेकर भूपेंद्र सिंह का बड़ा ऐलान

भूपेन्द्र सिंह नगरीय निकायों

सागर, डेस्क रिपोर्ट। नए साल (New Year) से पहले आज गुरुवार (Thursday) को मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सागर जिले में बड़ा ऐलान किया है। भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि जिले का कोई भी रकबा सिंचाई से वंचित नहीं रहेगा । किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर खाद, बीज उपलब्ध कराने के लिए ऋण दिया जाएगा। प्रदेश सरकार संबल योजना (Sambal Yojana) के तहत राशि देने के लिए वचनबद्ध है। सिंह ने कहा कि बीना नदी परियोजना से 90 हजार हेक्टेयर ,धसान नदी पर बन रहे बांध से 70 हजार हेक्टेयर में सिंचाई होगी। कड़ान परियोजना सहित जिले को अन्य परियोजनाओं के माध्यम से शत-प्रतिशत सिंचित किया जाएगा।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह (Urban Development and Housing Minister Bhupendra Singh) ने कहा कि सीएम किसान के बेटे हैं और मैं भी किसानी करता हूँ। मैंने प्रारम्भ से ही किसानी की है, इसलिए मैं जानता हूं कि किसानों की तकलीफ एवं चुनौतियां किस प्रकार की होती है। किसानों को बिजली की समस्या से निजात दिलाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) 24 घंटे बिजली देने की योजना तैयार कर रहे हैं, फसल बीमा के माध्यम से मध्यप्रदेश की सरकार (Madhya Pradesh Government) ने किसानों को वर्ष में दो बार बीमा राशि प्रदान की है । अब यह भी फैसला किया गया है कि यदि किसी ग्राम की 50 प्रतिशत फसल खराब होती है तो उस ग्राम को भी फसल बीमा का लाभ प्रदान किया जायेगा ।

भूपेन्द्र सिंह (Minister Bhupendra Singh) ने कहा कि 25 हजार करोड़ की राशि किसानों को दी गई है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने किसानों (Farmers) को फसल बेचने के लिए आत्मनिर्भर (Aatmanirbhar) कर दिया है ।अब किसान मंडी में या अन्यत्र कहीं भी उचित मूल्य पर अपनी फसल विक्रय कर सकेगा। मुख्यमंत्री द्वारा 2000 रूपये की दो किश्तें एवं प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 6000 रूपये की राशि किसानों के खातों में वन क्लिक के माध्यम से भेजी जा रही है। इस प्रकार प्रतिवर्ष किसानों के खातों में कुल 10,000 रूपये की राशि अन्तरित की जाएगी। सागर जिले (Sagar district) के 2.76 लाख किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews