सुरखी में यूरिया के मुद्दे को लेकर भाजपा ने किया धरना प्रदर्शन

सुरखी में यूरिया के मुद्दे को लेकर भाजपा ने किया धरना प्रदर्शन

सागर। विनोद जैन। 

सागर जिले की सुरखी में भाजपा ने प्रदेश में यूरिया की कमी और कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों को लेकर  सहकारी समिती के सामने धरना प्रदर्शनकर नायब तहसीलदार वैभव बैरागी को ज्ञापन सौंपा इस दौरान भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुधीर यादव ने कहा कि कांग्रेस सरकार भाजपा द्वारा चलाई गई जनहितैषी नीतियों को बंद कर रही है और भाजपा द्वारा किये गये जनहितैषी कार्यों का श्रेय भी ले रही है सुरखी ग्राम पंचायत के बैक खाते में भाजपा सरकार द्वारा विकास कार्यों के लिये पैसा दिया गया था लेकिन कांग्रेसी अपनी मर्जी से कार्य करवाकर और पंचायत द्वारा किये गये विकास कार्यों का श्रेय लेने का काम कर रहे हैं धरना में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अशोक बामोरा सुरखी सरपंच ठाकुर महराज सिंह जनपद सदस्य आशीष गर्ग  मंडल अध्यक्ष जगदीश लोधी नेपाल सिंह ब्रजेश ठाकुर मंगल ठाकुर मुन्ना पटैल रामनरेश दुबे सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews