मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का बड़ा बयान, बोले- हो सकता है 7 मई तक कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी BJP में आ जाएं

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत आज सागर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे, उन्होंने वर्तमान राजनीति की चर्चा करते हुए कांग्रेस के हाल का जिक्र करते हुए कहा कि जो हालात इस समय कांग्रेस के है और ऐसे ही वो लोग भाजपा में आते रहे तो हो सकता है 7 मई तक पीसीसी चीफ जीतू पटवारी भी भाजपा में शामिल हो जाएँ।
Govind Singh Rajput

Lok Sabha Elections 2024 : मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेताओं में मची भगदड़ के बीच मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का एक बड़ा बयान सामने आया है, उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि वो दिन दूर नहीं कि ऐसे ही आते रहे तो हो सकता है 7 मई तक कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी भाजपा में आ जाएँ।

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने PCC चीफ जीतू पटवारी के लिए कही ये बड़ी बात 

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत आज सागर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे, उन्होंने वर्तमान राजनीति की चर्चा करते हुए कांग्रेस के हाल का जिक्र करते हुए कहा कि जो हालात इस समय कांग्रेस के है और ऐसे ही वो लोग भाजपा में आते रहे तो हो सकता है 7 मई तक पीसीसी चीफ जीतू पटवारी भी भाजपा में शामिल हो जाएँ।

[dgv_vimeo_video id=”941193018″]

आज 6 वार के कांग्रेस विधायक राम निवास रावत और मुरैना कांग्रेस महापौर BJP में शामिल हो गए  

गौरतलब है कि कल इंदौर कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम द्वारा नामांकन फॉर्म वापस लेकर पार्टी को दिया झटका कांग्रेस झेलने की स्थिति में आ पाती उससे पहले ही चंबल से उसे तगड़ा झटका लग गया , कई दिनों से जिस बात के कयास लगाये जा रहे थे वो आज पूरी हो गई , 6 बार के कांग्रेस विधायक पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राम निवास रावत ने कांग्रेस छोड़ दी और भाजपा ज्वाइन कर लिया, उनके साथ ही मुरैना की कांग्रेस महापौर शारदा सोलंकी भी भाजपा में शामिल हो गई, कई पूर्व कांग्रेस विधायक और प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी ही भाजपा में शामिल हो गए, ये पूरा आयोजन मुरैना लोकसभा क्षेत्र में राम निवास रावत की विधानसभा विजयपुर में हुआ जहाँ सीएम डॉ मोहन यादव और वीडी शर्मा , डॉ नरोत्तम मिश्रा ने उन्हें सदस्यता दिलाई।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews