CM शिवराज की सभा का पंडाल उड़ा, कांग्रेस बोली-‘जहाँ जाते, आफ़त भी ले जाते’

CM शिवराज की सभा का पंडाल उड़ा, कांग्रेस बोली-‘जहाँ जाते, आफ़त भी ले जाते’

सागर।

मध्यप्रदेश (madhypradesh) के सागर (sagar) की सुरखी विधानसभा (surakhee vidhaanasabha) से बड़ी खबर मिल रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) की सभा स्थल का पंडाल गिर गया है। बताया जा रहा है कि थोड़ी देर बाद शिवराज यहां सभा करने पहुंचने वाले थे, आज शिवराज का रायसेन-सागर दौरा था, लेकिन तेज आंधी तूफान के कारण पंडाल गिर गया।

दरअसल, सागर में दोपहर के बाद से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरु हो गई है। यहां शिवराज की सभा होनी थी, वे लोगों को संबोधित करने वाले थे। हालांकि कोई जनहानि की खबर नही है।आंधी के साथ बारिश होने से सभा के लिए बनाया गया पंडाल और कुर्सियां हवा में उड़ गईं। बारिश रुकने के बाद धूप निकल आई। इसके बाद प्रशासन मुंख्यमंत्री के पहुंचने के पहले पंडाल और व्यवस्थाओं को ठीक करने का कार्य करने में जुट गया है।संभवत मौसम खराब होने के चलते मुख्यमंत्री दौरा निरस्त कर सकते है।

इधर पंडाल गिरने पर एमपी कांग्रेस ने चुटकी ली है।एमपी कांग्रेस (MP Congress) ने ट्वीट कर लिखा है कि शिवराज की सभा का पंडाल गिरा-हे ! प्रभु,ये जहाँ-जहॉं जाते हैं, वहाँ आफ़त भी ले जाते हैं।

बता दे कि विधायक गोविदं सिंह राजपूत के इस्तीफा देने के बाद सुरखी सीट से उपचुनाव होना है।इसी की तैयारियाों में बीजेपी जुटी हुई है और मुख्यमंत्री शिवराज दौरा करने पहुंचने वाले थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews