कांग्रेस नेता की धमकी-‘यह मंत्री हर्ष का विस क्षेत्र है, लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी’

कांग्रेस नेता की धमकी-‘यह मंत्री हर्ष का विस क्षेत्र है, लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी’

सागर। विनोद जैन।

मध्यप्रदेश के केबिनेट मंत्री हर्ष यादव ने अपने विधानसभा क्षेत्र के केसली तहसील में सरकारी कर्मचारियों के आवास के लिये बनने वाले भवनों का शिलान्यास किया जिससे कर्मचारी मुख्यालय पर रहेंगे और लोगों को बेहतर इलाज और सुविधायें उपलब्ध हो सकें ।

इस कार्यक्रम में स्वास्थ विभाग और पुलिस विभाग के अलावा अनेकों विभाग के अधिकारी कर्मचारियों सहित अनेकों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।  इस दौरान कांग्रेस के जिला उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र लोधी ने मंच से ही भवन निर्माण ठेकेदार को चेतावनी भी दे दी कि अगर निर्माण में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी और अगर भ्रष्टाचार या घटिया निर्माण किया तो याद रखना ।यह मंत्री हर्ष यादव के विधानसभा क्षेत्र का निर्माण है, कार्यवाही को तैयार रहें और ठेकेदार का लायसेंस भी ब्लेक लिस्टेड कर दिया जायेगा।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews