
सागर। प्रदेश भर में लॉक डाउन है और घरों से निकलने पर प्रतिबन्ध होने के बीच सागर जिले में दो परिवारों के बीच जमकर विवाद हो गया| इस विवाद में जमकर मारपीट हुई और एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक की पीट पीट कर जान ले ली| पुरानी रंजिश में शुरू हुई इस लड़ाई के बाद बानी स्तिथि से इलाके में सनसनी फेल गई है|
जानकारी के मुताबिक सागर जिले में लक्ष्मीपुरा वार्ड में दो परिवारों के बीच विवाद हो गया| विवाद के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक को पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया| मामले की सूचना के बाद पुलिस ने स्थिति को काबू किया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है| मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है|
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

