जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद, एक की मौत

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद, एक की मौत

सागर, ब्रजेन्द्र रैकवार। जैसीनगर थाना अंतर्गत महुआखेड़ा पैगवार गांव में जमीनी विवाद को लेकर गांव के ही मुन्ना राय और प्रेम पटेल के बीच कहासुनी हो गई। इसी बीच मुन्ना राय ने प्रेम पटेल को धक्का दे दिया, जिससे खंबे से टकराने से प्रेम पटेल को गहरी चोट लगी और वह बेहोश हो गया। परिजन प्रेम पेटल को अस्पताल ले गए जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस विवाद के बाद दूसरे पक्ष के लोग परिवार सहित घर से भाग गए।

घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। पोस्टमार्टम के बाद गांव में तनाव की स्थिति देखते हुए राहतगढ़ एसडीओपी रघु प्रसाद और सिहोरा पुलिस चौकी प्रभारी अपने स्टाफ के साथ गांव पहुंचे और शांति पूर्वक शव का अंतिम संस्कार कराया गया। इस मामले को लेकर जब मीडिया ने जैसीनगर थाना प्रभारी राकेश सिंह तोमर से जानकारी चाही तो उन्होंने किसी भी प्रकार की जानकारी देने से मना कर दिया। बाद में पत्रकारों ने इस बात की जानकारी सागर एसपी अतुल सिंह को दी और थाना प्रभारी की कार्यशैली के बारे में अवगत कराया, जिसके बाद एडिशनल एसपी विक्रम सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जमीनी विवाद में धक्का-मुक्की में प्रेम पटेल की जमीन पर गिरकर मौत हो गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, मर्ग कायम कर लिया है और पीएम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews