VIDEO: ठेकेदार की लापरवाही आई सामने, पहली बारिश में ही डायवर्सन पुलिया ढही

Diversion-bridge-collapsed-in-first-rain-contractor-mistake-come-front

सागर। विनोद जैन।

सागर जिले के सुरखी विधानसभा क्षेत्र जिसके विधायक गोविंद राजपूत है जो मध्यप्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री हैं। उनके क्षेत्र की एक तहसील जैसीनगर से भापेल – तक सीसी रोड बनाने वाले ठेकेदार की लापरवाही और लेटलतीफी के चलते एक बार फिर हजारों यात्रियों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा हैं। बीती रात औरिया और पड़रई के बीच बनी डायवर्सन पुलिया बह गई, जिसके चलते जैसीनगर से सागर का रास्ता बंद हो चुका हैं। इसके साथ ही सेमाढाना गांव औऱ पडरई गांव कें पास पड़ने वाले निर्माणाधीन पुलों कें डायवर्सन पुलिया भी झतिग्रस्त हो गई है जिसमें ल���ग मजबूरन जान जोखिम मे डाल कर निकल रहें है। 

रास्ता बंद होने से भापेल तरफ से जैसीनगर अस्पताल आने वाले मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता हैं। वही दूसरी ओर स्कूल भी शुरू हो चुके हैं मगर रास्ता बंद होने से हजारों विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही हैं जिससे उनका भविष्य दांव पर लग गया हैं। इसके साथ ही जैसीनगर औऱ भापेल के बीच पड़ने वाले दर्जनों गांव के ग्रामीणों का जैसीनगर और सागर से संपर्क पूर्णता टूट गया है जिसके चलते उन्हें खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वही सुबह 108 जननी एंबुलेंस को डिलीवरी के लिए मोचल गांव से इवेंट आया था और एंबुलेंस ओरिया गांव के पास पुलिया बह  जाने के कारण फंस गई। यहाँ दिलचस्प बात तो यह हैं कि 66 करोड़ की लागत वाली महज 23 किलोमीटर की इस रोड का निर्माण कार्य पिछले लगभग ढाई वर्षों से अधूरा पडा है लेकिन जनता की परेशानी से नेताओं अधिकारियों कर्मचारियों और ठेकेदारों का कोई संबंध ही नहीं है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews