चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, कार जलकर खाक

चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, कार जलकर खाक

सागर, अतुल मिश्रा। जिले के राहतगढ़ थाना इलाके में एक चलती कार में अचानक आग लग गई। चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। घटना में कार चालक आग की चपेट में आने के थोड़ा झुलस गया वहीं कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

ट्रैफिक पुलिस की दरियादिली, बाइक से रिक्शा बांधकर 11 किलोमीटर दूर घर पहुंचाया

घटना सागर विदिशा रोड सेनपा तिराहे के पास की है, जहां राहतगढ निवासी पुष्पेंद्र मीणा अपनी ईको स्पोर्ट कार से बासौदा अपनी बहन को लेने जा रहे थे। तभी सेनपा तिराहे के पास चलती गाड़ी की एसी में आग की लपटें निकलने लगी। पुष्पेंद्र ने तुरंत गाड़ी को कंट्रोल कर चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि फिर भी उनके दोनों हाथ और चेहरे आग की चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही 100 डायल और फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। घायल पुष्पेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। फायर बिग्रेड ने कार में लगी आग को बुझाया लेकिन तब-तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews