पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री अरूण यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा-बेटियों को नकली टीवी और पायल देकर किया छल-कपट

अरुण यादव
Sagar-Former Union Minister of State Arun Yadav in Rahli:  अपने तीन दिवसीय सागर जिले के दौरे पर पहुॅचे पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं म.प्र. कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरूण यादव आज रहली में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपाईयों ने सामुहिक विवाह योजना में नव-विवाहित जोड़ों को धोखा देकर नकली टीवी दे दिये, जिसमें करोड़ों की हेराफेरी की गई है।  भाजपा के राज में भ्रष्टाचार चरम पर हैं और इसकी जॉच होनी चाहिए। यहॉ सरकारी जमीन पर बड़े बड़े मॉल बनाये जा रहे हैं इसकी भी जॉच होनी चाहिए।
मंत्री पर भी लगाए आरोप 
अरुण यादव ने क्षेत्रीय विधायक व प्रदेश सरकार के मंत्री गोपाल भार्गव पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने सरकारी खर्च पर विवाह सम्मेलन के आयोजन में बेटियों को विदाई में खुशियों की जगह नकली टीवी और पायलों के नाम पर  छल कपट व धोखा दिया है। उन्होंने चर्चा में कहा कि 2023 में हम माननीय श्री कमलनाथ जी के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगें। नारी सम्मान योजना कांग्रेस की महत्वाकांक्षी योजना है जिसके अंतर्गत 500 मे रसोई गैस, 1500 रू प्रतिमाह मातृशक्ति को दिये जावेंगें । यह योजना हमारी माताओं और बहनों के परिवारों को मॅहगाई से राहत दिलायेगी । इसके साथ ही कन्या विवाह में हमने 2018 में कांग्रेस की सरकार बनते ही कन्या विवाह अंतर्गत 51 हजार नगद दिये जाने की शुरूआत की थी, 2023 में भी हम इसे यथावत् रखेंगें। पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री अरूण यादव ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए आगे कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर कर्मचारियों की पुरानी पेंशन, नियमितीकरण की मॉगों पर अमल किया जावेगा। साथ ही शिक्षित युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेगे।
[dgv_vimeo_video id=”833055838″]
Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews