पत्नी ने पति के पहले ���ाना खाया तो पति ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

husband-killed-himself-in-sagar

सागर। विनोद जैन। 

सागर जिले के गौरझामर थाना अंतर्गत बस्ती के नयापुरा मुहल्लें में एक सनसनीखेज घटना घटित हो गई जिसमें मामूली बात पर एक इक्कीस बर्षीय युवक ने अपने सीने में देशी कट्टे से अपने आपको गोली मारकर आत्महत्या कर ली घटना के बारे में गौरझामर थाना पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मृतक संदीप पिता तुलसीराम जो एक मिठाई की दुकान पर मजदूरी करता था और शराब पीने का आदि था जिसकी शादी भी चार महीने पहले दिसंबर माह में हुई थी  जो रोज अपनी पत्नी के साथ में खाना खाता था लेकिन जब वह घर देर से पहुंचा तो पत्नि ने प्रतीक्षा करते हुये अकेले खाना  खा लिया और पति के घर पहुंचने पर पति को भी खाना परोस दिया जब पति ने पत्नि से कहा कि जब रोज दोनों साथ में खाना खाते थे तो आज तुमने अकेले क्यों खा लिया अब मैं आत्महत्या कर लूंगा और घर से बाहर चला गया कुछ देर बाद फिर घर आया और संदूक से देशी कट्टा निकालकर उसमें कारतूस डालकर अपने सीने में गोली मार ली जिससे उसकी मौत हो गई घटना रात साडे दस बजे की बताई गई हैं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्यवाही कर कट्टा अपने कब्जे में लेकर FSL टीम को बुलाकर कार्यवाही की

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews