पत्थरों से कुचलकर की गई शराब ठेकेदार की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

पाली में 13 साल पुरानी रंजिश में हुई अंधी हत्या का खुलासा

Sagar Crime News: सागर के बंडा थाना इलाके में एक शराब ठेकेदार की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक पत्थर से कुचलकर ठेकेदार की हत्या की गई है और उसके पास रखे रुपए भी गायब बताए जा रहे हैं। यह ठेकेदार छतरपुर का रहने वाला है और किसी काम के चलते सागर आया हुआ था। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक छतरपुर का रहने वाला 25 वर्षीय शराब ठेकेदार मंगलवार को सागर आया हुआ था। कार से वापस छतरपुर लौटते समय सागर कानपुर हाईवे पर बंडा थाना क्षेत्र में पड़ने वाले सोनी पेट्रोल पंप के आगे कुछ युवकों ने कार को ओवरटेक करते हुए गाड़ी को रुकवा दिया। इसके बाद तीन से चार युवकों ने कार चालक के सिर पर बंदूक तान दी और ठेकेदार पर पत्थरों से वार करना शुरू कर दिया।

इन युवकों ने ठेकेदार पर बहुत देर तक पत्थरों से वार किया और मौके से भाग निकले। हादसे के बाद ड्राइवर ने ठेकेदार के परिजनों को मामले की सूचना दी और उसे गंभीर अवस्था में लेकर बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचा। यहां मौके पर मौजूद डॉक्टरों ने ठेकेदार को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों का कहना है कि शराब ठेकेदारों की आपस में प्रतिस्पर्धा चलती है और इसी लड़ाई झगड़े के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। परिवार के लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच किए जाने की मांग भी की है।

वहीं इस मामले को लेकर बंडा थाना पुलिस का कहना है कि कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी सामने आई थी। इसमें यह भी बताया गया था कि एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इसके बाद हत्या की जानकारी भी सामने आई है और पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews