लोकायुक्त का एक्शन, किसान से रिश्वत मांगने वाले मैकेनिकल असिस्टेंट को रंगे हाथों पकड़ा

लोकायुक्त का एक्शन, किसान से रिश्वत मांगने वाले मैकेनिकल असिस्टेंट को रंगे हाथों पकड़ा

सागर, शुभम पाठक| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) के सागर (Sagar) में लोकायुक्त पुलिस (Lokayukt Police) ने गुरूवार को बड़ी कार्रवाई की है| लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मैकेनिकल असिस्टेंट को 25 हजार रुपए की रिश्वत (Bribe) लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। मैकेनिकल असिस्टेंट ने एक किसान से कृषि यंत्रों पर मिलने वाली सब्सिडी देने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी|

जानकारी के मुताबिक, लोकायुक्त पुलिस ने कृषि अभियांत्रिकीय विभाग सागर में पदस्थ मैकेनिकल असिस्टेंट (यांत्रिकी सहायक) राजसिंह काे 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। पन्ना जिले के देवेंद्र नगर तहसील के नुनाही गांव के रहने वाले किसान शनि 20 वर्ष पिता रामनरेश बागरी ने योजना के तहत 20 लाख के उपकरण व वाहन खरीदे थे। इन पर मिलने वाली सब्सिडी के लिए यांत्रिकी सहायक राज सिंह यंत्रों से मिलने वाली सब्सिडी को देने के बदले पहले 50 हजार रुपए की मांग की थी| इसकी शिकयात फरियादी ने लोकायुक्त से की|

गुरूवार सुबह न्यू काॅलाेनी स्थित कौशल विकास केंद्र परिसर में लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी अधिकारी को रंगेहाथों पकड़ लिया| जैसे ही फरियादी शनि ने राशि यांत्रिकी सहायक के हाथ में दी। वैसे ही लोकायुक्त पुलिस की टीम ने उसे पीछे से रंगे हाथों दबोच लिया| टीम ने राजसिंह के हाथ केमिकल से धुलवाए। रुपयों में लगा रंग उसके हाथों में आ गया और हाथ लाल हो गए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews