हादसे में घायल लोगों को देखने अस्पताल पहुंचे मंत्री, हरसंभव मदद का वादा

हादसे में घायल लोगों को देखने अस्पताल पहुंचे मंत्री, हरसंभव मदद का वादा

सागर/मनीष तिवारी

मध्य प्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति सहकारिता मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सागर जिले के बंडा के पास हुई सड़क दुर्घटना में घायल प्रवासी मजदूरों को देखने जिला चिकित्सालय पहुंचे । राजपूत ने उनके उपचार के बारे में डाक्टरों से बातचीत की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए । राजपूत ने सड़क दुर्घटना में मृत प्रवासी मजदूरों के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त की एवं श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि दुर्घटना में घायल जो व्यक्ति है उनका इलाज के लिए सरकार हर संभव मदद करेगी । मौक़े पर सीएमएचओ एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

क्या है पूरी घटना

हादसा सागर कानपुर हाईवे पर छानबीला थाना क्षेत्र तथा वकस्वाह थाना क्षेत्र जिला छतरपुर के सीमा क्षेत्र में आने वाली निवारी घाटी पर हुआ जहाँ पॉलिथीन के बंडलों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। मौके पर पहुँची छानबीला पुलिस ने बताया कि ट्रक महाराष्ट्र से सामान लेकर यूपी के सिद्धार्थ नगर नई बस्ती जा रहा था। ट्रक हादसे में 5 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई तो वही एक मजदूर महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया वही हादसे का शिकार दो दर्जन से ज्यादा घायलो को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहाँ उनका इलाज जारी। वहीँ से कुछ घायलों को इलाज के लिए सागर ज़िला अस्पताल रेफर किया गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews