मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बुंदेली परंपरा से मनाया जन्मदिन, बच्चों को दिए उपहार

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बुंदेली परंपरा से मनाया जन्मदिन, बच्चों को दिए उपहार

सागर, डेस्क रिपोर्ट। सोमवार 30 अगस्त को राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का जन्मदिन होता है। जन्माष्टमी और अपने जन्मदिन पर मंत्री गोविंद राजपूत ने देव श्री गोवर्धन मंदिर पहुंचकर जगत के पालनहार भगवान श्री कृष्ण के बाल अवतार की पूजा अर्चना की। वे इस अवसर पर यादव समाज द्वारा रखे गए कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होने कार्यक्रम में आए सभी लोगों का अभिनंदन करते हुए कहा कि आज जन्माष्टमी का अवसर है यह आनंद का दिन है सभी लोग आनंद से रहें। उन्होंने प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण सभी के संकट हरे सभी परिवार खुश रहें । इसी के साथ उन्होने गोवर्धन मंदिर ट्रस्ट के लिए 5 लाख की राशि निर्माण कार्य के लिए प्रदान की।

नीमच में मृतक आदिवासी युवक के परिवार से मिलने पहुंची मंत्री उषा ठाकुर, 4 लाख की आर्थिक सहायता दी

राजस्व एवं परिवहन मंत्री अपने जन्मदिन के अवसर पर घरौंदा आश्रम पहुंचे जहां उन्होंने बच्चों को फल मिठाइयां तथा चॉकलेट बांटी। इस मौके पर उनके बेटे आकाश सिंह राजपूत ने भी बच्चों को खिलौने बांटे। यहां ज्वाला खटीक अनिल श्रीवास्तव पीपरा, अंकु चौरसिया सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके बाद उन्होने होटल रॉयल पैलेस में भाजपा कार्यकर्ता तथा अपने शुभचिंतकों से जन्मदिन के अवसर पर भेंट की। सुरखी विधानसभा क्षेत्र के लोग सुबह से ही उनहें शुभकामनाएं देने के लिए होटल रॉयल पैलेस में पहुंचने लगे थे। इस अवसर पर मंत्री राजपूत द्वारा सुरखीवासियों को करोड़ो के विकास कार्यों की सौगात दी गई।

वहीं दूसरी ओर उनके जन्मदिन पर सागर के भाजपा संगठन मंत्री केशव भदोरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्पित पांडे, वृंदावन दरबार सहित कलेक्टर दीपक सिंह, एसपी अतुल सिंह ने उनसे मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दी। उनका जन्मदिन बुंदेली परंपरा से मनाया गया। होटल में बुंदेली नृत्य आयोजित किये गये।गई। जन्माष्टमी के अवसर पर सुरखी विधानसभा क्षेत्र के हजारों लोग अपने प्रिय नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंचे। गोविंद सिंह राजपूत के जन्मदिन के अवसर पर होटल रॉयल पैलेस में पूरा राजपूत परिवार शुभकामनाएं देने आ रहे क्षेत्रवासियों के स्वागत में लगा रहा। जहां आकाश सिंह राजपूत ने सभी का स्वागत अभिनंदन किया गया, वहीं परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा अतिथियों की आवभगत की गई।

[dgv_vimeo_video id=”594726369″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews