
सागर, डेस्क रिपोर्ट। राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने वैक्सीनेशन महाअभियान के दौरान सुरखी विधानसभा क्षेत्र के तालचिरी, बरौदा, चांदोनी सहित विभिन्न ग्रामों में वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होने लोगों से अपील की कि इस महाअभियान में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर वैक्सीन लगावाएं, ताकि आप सुरक्षित रहें और आपका परिवार भी सुरक्षित रहे। कोरोना से बचने का एकमात्र सुरक्षित और सफल साधन वैक्सीन ही है। यह महा वैक्सीन अभियान जीवन रक्षा अभियान है जिसे सफल बना कर अपने और अपने परिवार के सदस्यों की रक्षा करें।
Gwalior News : जेयू के दीक्षांत समारोह पर कुहासा, कुलपति की राज्यपाल से शिकायत

गोविंद सिंह जी राजपूत ने वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचकर वैक्सीन लगवाने आए लोगों को प्रोत्साहित करते हुए उनका फूल मालाओं से सम्मान भी किया। जिन लोगों ने वैक्सीन के दोनों डोज लगवा लिए हैं उन्हें शुभकामनाएं दी तथा उन्हें अन्य लोगों को भी वैक्सीन लगवाने के प्रोत्साहित करने की बात कही। खासतौर से जिन महिलाओं के लिए वैक्सीन लग चुकी है उन्हें बधाई देते हुए सम्मानित किया। परिवहन मंत्री ने वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया साथ ही उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन सेंटर पर अच्छे से अच्छी व्यवस्थाएं की जाएं ताकि जनता को कोई भी परेशानी ना हो। साथ ही लोगों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए। आम जनता की लिए वैक्सीन संबंधित पूरी जानकारी दी जाए जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति ना रहे। जो लोग वैक्सीनेशन कराने आ रहे हैं उनसे भी अनुरोध करें कि वह अपने मित्र व परिजनों को भी वैक्सीन लगवाएं।
[dgv_vimeo_video id=”592155989″]
[dgv_vimeo_video id=”592156344″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

