मंत्री गोविंद सिंह की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, कांग्रेस करेगी शिकायत, तो बीजेपी ने भी उठाए सवाल

मंत्री गोविंद सिंह की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, कांग्रेस करेगी शिकायत, तो बीजेपी ने भी उठाए सवाल

सागर/सुरखी, ब्रजेन्द्र रैकवार| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत (Govind Singh Rajput) उपचुनाव में सुरखी विधानसभा (surkhi Assembly) से मैदान में है और लगातार जन सभाओं के माध्यम से अपने लिए वोट मांग रहे हैं । कांग्रेस उनके सामने 2013 में उन्हें शिकस्त दे चुकी बीजेपी की तत्कालीन विधायक के पारुल साहू (Parul Sahu) को मैदान में उतार रही है| जिनके रविवार सागर में हुए भव्य स्वागत ने बीजेपी खेमे में हलचल मचा दी है| वहीं दूसरी ओर रामशिला के नाम पर लोगों से वोट मांगे जाने का मामला भी तूल पकड़ गया है ।

गोविंद राजपूत के एक समर्थक का वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में अब कांग्रेस निर्वाचन आयोग में शिकायत करने जा रही है । धर्म के आधार पर वोट मांगने का यह मामला एक वीडियो के माध्यम से सामने आया है जिसमें लोगों को गोविंद सिंह राजपूत को वोट देकर पुण्य कमाने के लिए कहा जा रहा है| वहीं दूसरी ओर बीजेपी के कद्दावर नेता और प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने भी कहा है कि भगवान राम आस्था के केंद्र हैं ।हर भगवान आस्था के केंद्र हैं लेकिन धर्म के नाम पर राजनीति करना बीजेपी की परंपरा नहीं है । भूपेंद्र सिंह के इस बयान ने गोविंद राजपूत की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

क्या है मामला
सुरखी विधानसभा में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है | जिसमें गोविंद राजपूत का समर्थक नरेंद्र डब्बू आठिया जो गोविंद राजपूत के कांग्रेस पार्टी छोड़ने के बाद भाजपा में शामिल होने के बाद उनका यह समर्थक भी भाजपा में शामिल हुआ| कांग्रेस में रहते हुए यह जिला ग्रामीण महासचिव पद पर था, इन दिनों सुरखी विधानसभा के जैसीनगर क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में गजब का प्रचार कर रहा है| वायरल वीडियो में नरेंद्र डब्बू आठिया गांव की बुजुर्ग महिला को राधा कृष्ण का पोस्टर दिखा कर कह रहा है कि नरेंद्र मोदी राम मंदिर का निर्माण करवा रहे हैं और गोविंद सिंह राजपूत भाजपा से चुनाव लड़ रहे हैं, अगर आप फूल को वोट देगी तो आपकी ईट राम मंदिर निर्माण में लगेगी, और पुण्य अलग मिल है| यह वीडियो जमकर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि भाजपा राम नाम की राजनीति कर रही है यह विकास के नाम पर वोट नहीं मांग रही सिर्फ राम के नाम पर वोट मांग रही है|

गौरतलब है कि गोविंद सिंह राजपूत ने 2 सितंबर से लेकर 13 सितंबर तक पूरी सुरखी विधानसभा में रामशिला रथयात्रा निकाली थी, और इस चुनाव में जमकर राम के नाम पर वोट मांगने की राजनीति आगे और देखने को मिलेगी|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews