पुलिस ने किया जघन्य हत्याकांड का खुलासा,मुखबिरी के शक में हुई हत्या

पुलिस ने किया जघन्य हत्याकांड का खुलासा,मुखबिरी के शक में हुई हत्या

सागर/मनीष तिवारी

सागर पुलिस ने एक साल पुराने जघन्य हत्याकांड का खुलासा किया है जिसमें आरोपियों ने मुखबिरी के शक में अपने ही साथी की बेरहमी से हत्या कर दी थी। पुलिस में मृतक सुनील शुक्ला के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी जिसकी जांच करते हुए पुलिस हत्यारों तक पहुंच गई।

दरअसल पुलिस के पास सुनील शुक्ला के परिवार ने 26 अप्रैल 2019 को उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी। पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया तो पाया कि सुनील शुक्ला के लापता होने से पहले उसका संजू घोषी से ही कुछ विवाद हुआ था, जब पुलिस ने संजू घोषी और उसके कुछ गुर्गों से सख्ती से पूछताछ की तो सारा किस्सा सामने आ गया। संजू घोषी ने अपने कबूलनामें में बताया की उसे सुनील शुक्ला पर उसकी ही अवैध शराब पकड़वाने का शक था और 11 अप्रैल को उसका इसी बात पर सुनील शुक्ला से विवाद हुआ और आरोपी संजू घोषी ने वीरू तिवारी के घर पर सुनील को पहले शराब पिलाई और फिर मारपीट की और फिर एक कार में उसे रतौना रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया जहाँ उसका सर पटरी पर रख दिया गया ताकि उसकी शिनाख्त न हो सके और इस तरह से सुनील शुक्ला की उसने बेरहमी से हत्या कर दी, पुलिस ने संजू सहित 6 लोगों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है जबकि 2 अन्य फरार हैं। संजू घोषी पर शराब के अवैध कारोबार के अलावा करीब 15 मामले दर्ज हैं जिनमें एक रेल कर्मी की हत्या कर जलाने का मामला भी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews