
Sagar News: मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, सुरखी में फोरलाइन पर बन रहे ओवरब्रिज का काम इन दिनों जनता के लिए मुसीबत साबित हो रही हैं। सुरखी बायपास पर शराब दुकान के सामने निर्माण कार्य कर रही कंपनी ने नरसिंहपुर से सागर की ओर जाने वाले मार्ग को बिना डायवर्जन और वैकल्पिक व्यवस्था किए सड़क को लगभग एक माह से बंद कर दिया है, जिसके कारण यात्री, बस अब सुरखी के अंदर से न आकर वायपास से निकल रही है। इसके कारण से यात्रियों और खासकर छात्र-छात्राओं को लगभग तीन किलोमीटर पैदल सफर करके फोरलाइन तक जाना पड़ रहा है।
क्या प्रशासन को किसी घटना का इंतजार है?
अब सवाल यह उठता है कि सूनसान रास्ते में रात के समय अकेले जा रही महिलाओं के साथ कोई घटना हो जाए या किसी राहगीर के साथ लूटपाट हो जाये तो इसका जिम्मेदार कौन होगा, क्या सरकार और प्रशासन किसी घटना का इंतजार कर रहा है?

कलेक्टर के नाम एक सप्ताह पहले दिया था थाने में ज्ञापन
ऐंसा नहीं है कि प्रसाशन को इस गंभीर समस्या की खबर नहीं है। नगरवासियों ने 5 मई को सागर कलेक्टर के नाम सुरखी थाना प्रभारी को ज्ञापन भी दिया था, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई पहल होती दिखाई नहीं दे रही है। सुरखी नगर का यह मार्ग बंद होने से लाकडाउन जैंसी स्थिति बनी हुई है। वहीं, सभी दुकानदार भी हाथ पर हाथ रखे बैठे हैं। खासकर चाट और दहीबड़ा, मंगौड़ी जो सुरखी की खास डिस के नाम से जानी जाती है और लोग बहुत दूर-दूर से केवल सुरखी दहीबड़ा, मंगौड़ी खाने ही आते थे। ये लोग भी आवाज नहीं उठा रहे हैं।
[dgv_vimeo_video id=”945480081″]
[dgv_vimeo_video id=”945480384″]
सागर से विनोद जैन की रिपोर्ट
