सागर की रानी का गृहप्रवेश कराएंगे प्रधानमंत्री मोदी, शनिवार को वीसी के जरिये होगी बात

सागर की रानी का गृहप्रवेश कराएंगे प्रधानमंत्री मोदी, शनिवार को वीसी के जरिये होगी बात

बृजेन्द्र रैकवार, सागर। जिले के जैसीनगर जनपद पंचायत अंतर्गत ओरिया गांव की रहने वाली रानी विश्वकर्मा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उनका गृह प्रवेश कराएंगे और संवाद करेंगे।

दरअसल कोविड काल के दौरान सागर जिले में 3582 आवास प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत बनाए गए हैं। इनमें से 415 प्रवासी श्रमिकों के आवास बनाए गए हैं। इन हितग्राहियों का गृह प्रवेश वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 सितंबर की सुबह 11:00 बजे एक साथ कराएंगे। इनमें से एक सागर जिले के जैसीनगर जनपद पंचायत अंतर्गत ओरिया गांव की रहने वाली प्रवासी मजदूर रानी विश्वकर्मा भी हैं जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मकान मिला है और खुद प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उनका गृह प्रवेश कराएंगे और बात करेंगे।

यहां हम आपको बता दें कि हितग्राही महिला रानी विश्वकर्मा के पति चंद्रभान विश्वकर्मा प्रवासी मजदूर हैं। इनकी दो बेटियां हैं पति चंद्रभान विश्वकर्मा 350 किलोमीटर दूर फैक्ट्री में मजदूरी कार्य करते थे, लेकिन कोरोना संक्रमण के दौरान लॉकडाउन के चलते चंद्रभान विश्वकर्मा अपने गांव ओरिया आ गए। गांव में कच्चा मकान होने की वजह से रहने में काफी परेशानी जाती थी, इसके बाद प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास स्वीकृत किया गया। आवास बनाने में पति और पत्नी दोनों ने खुद मजदूरी की और महज 88 दिनों में अपना घर का निर्माण कार्य पूर्ण किया। इसके साथ ही शासन द्वारा मजदूरी करने पर दोनों को भुगतान भी किया गया। अब मनरेगा योजना अंतर्गत दोनों को गांव पर ही रोजगार मिलने लगा है और बाहर मजदूरी ना जाकर अब दोनों घर पर ही मजदूरी करने की बात कह रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास मिलने से महिला काफी खुश है और प्रधानमंत्री से बात करने को लेकर काफी उत्साहित भी हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews