जमीनी विवाद में भाई बना भाई का दुश्मन, लोहे की राड से उतारा मौत के घाट

real-brother-killed-younger-brother-for-land-dispute

सागर। विनोद जैन। 

हाल ही में कुछ समय पहले जहां बंडा में एक नाबालिग के साथ सगे भाइयों और चाचा ने दुष्कर्म कर कुल्हाडी से गला काटकर हत्या की थी। इस घटना को अभी एक माह ही बीता था कि एक घटना फिर ऐसी ही सामने आ गई कि जमीन के चक्कर में अपनों ने ही अपने परिजनों पर हमला करके हत्या कर दी। 

मिली जानकारी के अनुसार बंडा थाना क्षेत्र के ग्राम घोघरा में मृतक राजाराम लोधी का विवाद अपने ही भाई भतीजों के बीच चल रहा था। जहाँ आरोपी भतीजे और परिजन मृतक और उसके लडकों को गाली गलौज करते रहते थे लेकिन आज आरोपी राघवेंद्र दलू मीराबाई सहित चार आरोपियों ने मृतक और मृतक की लडकों और पुत्रवधु पर लाठियों और लोहे की राडों से हमला कर दिया जिसमें राजाराम लोधी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और बाकी घायल परिजनों का इलाज जारी है पुलिस ने हत्या की धारा में मामला दर्ज कर लिया और मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर जांच शुरु कर दी है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews