आखिर किस वजह से हीरापुर में रुक सकता है मतदान, जानें

आखिर किस वजह से हीरापुर में रुक सकता है मतदान, जानें

सागर, विनोद जैन। सागर (sagar) जिले की सुरखी विधानसभा के सुरखी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर जो जैसीनगर तहसील के अंतर्गत आती है जहां 8 जुलाई को पंचायत चुनाव होने वाले हैं मतदान के समय यहां अगर बरसात हो गई तो मतदान न होने की पूरी आशंका है, क्योंकि यहां मतदान केंद्र सौ मीटर की दूरी पर एक नाला निकला है, जिसकी पुलिया बर्षो से टूटी है, यह मतदान केन्द्र गांव के आख़िर छोर पर बना है जहां वोट डालने पूरे गांव को इसी पुलिया से गुजरना होगा।

यह भी पढ़े…IB Vacancy 2022 : यहाँ 766 पदों पर निकली है भर्ती, जानें आयु-पात्रता, 05 सितम्बर से पहले करें आवेदन

[dgv_vimeo_video id=”727792133″]

आपको बता दें कि यहां एक भव्य मंदिर भी है और यहां शासकीय प्राथमिक शाला भी है यहां के ग्रामीणों ने बताया कि अनेकों बर्षो से सरकार और विधायकों से इस नाले के ऊपर पुल की मांग करते आ रहे हैं पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने आश्वासन दिया था जो अब जीतकर दूसरी बार भी मंत्री भी बन गये लेकिन इस पुलिया का हाल आज भी वही है अंतर केवल इतना ही हुआ कि चुनाव के समय उसके गड्ढों में थोडी सीमेंट भर दी गई है लेकिन नाले से उंचाई लगभग दो फिट ही है, वैसे नाला उफान पर आने के कारण बच्चे तो स्कूल नहीं जा पाते लेकिन अब बरसात के समय पहली बार मतदान की स्थिति बनी है अब अगर ऐंसे में बरसात हुई और पानी पुलिया के ऊपर आ गया तो मतदाता मतदान केंद्र नहीं पहुंच पायेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”727793101″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews