Sagar Liquor Case: जहरीली शराब पर CM डॉ. मोहन यादव का ‘जीरो टॉलरेंस’, बंडा में आरोपियों के ठिकानों पर चला बुलडोजर

सागर के बंडा में अवैध शराब मामले से जुड़े मुख्य आरोपियों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई, मनीष लोधी, चंद्रभान राजपूत और आशीष साहू के मकान-गोदाम समेत पांच ठिकानों पर हटाए जा रहे अवैध निर्माण और अतिक्रमण
Sagar News

सागर के बंडा में अवैध शराब मामले में प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सख्त कार्रवाई के निर्देश के बाद प्रशासन की टीम ने मामले से जुड़े मुख्य आरोपियों के पांच ठिकानों पर बुलडोजर की कार्रवाई शुरू की है। इस दौरान अनधिकृत निर्माण और शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं।

मनीष लोधी, चंद्रभान राजपूत और आशीष साहू के ठिकानों पर कार्रवाई

प्रशासन के मुताबिक कार्रवाई के दायरे में मनीष लोधी, चंद्रभान राजपूत और आशीष साहू के मकान और गोदाम शामिल हैं। इनसे जुड़े अवैध निर्माण और शासकीय भूमि पर अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। कुल पांच प्रमुख ठिकानों को कार्रवाई के लिए चिह्नित किया गया है।

यह कार्रवाई बंडा क्षेत्र में सामने आए अवैध शराब मामले के बाद की जा रही है। प्रशासन अब मामले में आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ उनकी अनधिकृत संपत्तियों और अतिक्रमण पर भी शिकंजा कस रहा है।

CM ने दिए थे सख्त कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर पहुंचकर जहरीली शराब से बीमार लोगों से मुलाकात की थी और अधिकारियों के साथ बैठक कर मामले में कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उन्होंने अधिकारियों को कार्रवाई के लिए फ्री-हैंड देते हुए साफ किया था कि अवैध और जहरीली शराब के कारोबार में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। इसके बाद बंडा मामले में गिरफ्तारियों और जांच के साथ अब आरोपियों के ठिकानों पर प्रशासनिक कार्रवाई भी शुरू हो गई है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews