MP Breaking News

सागर शराब कांड के बाद एक्शन, नौराज-गूगरा खुर्द पहुंचे कमिश्नर-IG; इलाके की 6 शराब दुकानें सील, सैंपलिंग के निर्देश

सागर के बंडा ब्लॉक में शराब पीने से हुई मौतों के बाद नौराज और गूगरा खुर्द पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात; एहतियातन क्षेत्र की 6 शराब दुकानें सील कर सैंपलिंग के निर्देश
सागर शराब कांड के बाद एक्शन, नौराज-गूगरा खुर्द पहुंचे कमिश्नर-IG; इलाके की 6 शराब दुकानें सील, सैंपलिंग के निर्देश

मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा ब्लॉक के नौराज और गूगरा खुर्द में कथित तौर पर अवैध जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। सागर कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और एसपी गांवों में पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। अधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों के इलाज की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर क्षेत्र की 6 शराब दुकानों को सील कर दिया है। इन दुकानों से शराब के सैंपल लेने के निर्देश भी दिए गए हैं, जिससे जांच में यह पता लगाया जा सके कि घटना से इनका कोई संबंध है या नहीं।

अवैध शराब कारोबारियों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

वरिष्ठ अधिकारियों ने अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन और पुलिस की टीमें प्रभावित क्षेत्र में स्थिति पर नजर रख रही हैं। इसके साथ ही शराब के स्रोत और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डिप्टी CM जगदीश देवड़ा ने कहा है कि हादसे के पीछे जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

उल्टी, सिरदर्द या बुखार हो तो तुरंत कराएं जांच

प्रशासन ने क्षेत्र के लोगों के लिए विशेष अपील भी जारी की है। जिन लोगों ने शराब का सेवन किया है और उन्हें उल्टी, सिरदर्द या बुखार जैसे लक्षण महसूस हो रहे हैं, उनसे एहतियात के तौर पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जांच कराने को कहा गया है।

प्रशासन का फोकस फिलहाल प्रभावित लोगों को जल्द चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के साथ यह पता लगाने पर है कि शराब कहां से आई और इसके अवैध कारोबार में कौन-कौन शामिल था।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews
सागर शराब कांड के बाद एक्शन, नौराज-गूगरा खुर्द पहुंचे कमिश्नर-IG; इलाके की 6 शराब दुकानें सील, सैंपलिंग के निर्देश - MP Breaking News