सागर: चलते कंटेनर में भड़की आग, फायर ब्रिगेड ने मशक्कत से पाया काबू, हाईवे पर लगा जाम

सागर देवरी रोड पर नेशनल हाईवे 44 पर चल रहे एक ट्रक में अचानक से आग लग गई। आगजनी की वजह से लगभग 1 घंटे तक जाम की स्थिति देखने को मिली। चालक की सूझबूझ से बड़ी घटना होने से टल गई।
Sagar

सागर देवरी मार्ग के बीच नेशनल हाईवे-44 पर एक चलते कंटेनर में भीषण आग लगने की जानकारी सामने आई है। कंटेनर में ये आग चिमाढाना के पास लगी। जैसे ही चालक ने आग की तेज लपटे उठती हुई देखी। वाहन को तुरंत सड़क किनारे खड़ा किया और अपनी जान बचाई।

बुधवार रात हुई इस घटना में कंटेनर बुरी तरह से जल गया है। जैसे की आग लगने की सूचना मिली पुलिस और नगर पालिका देवरी की फायर बिग्रेड टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना की वजह से हाईवे पर करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा और जाम की स्थिति देखने को मिली।

चलते कंटेनर में लगी आग

घटना को लेकर आ रही जानकारी के मुताबिक ट्रक नेशनल हाईवे-44 पर देवरी के निकट चिमाढाना के पास पहुंचा था। तभी आगे के हिस्से में अचानक आग की लपटे उठने लगी। देखते ही देखते ये आग आगे के पूरे हिस्से में फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक ट्रक की वायरिंग में खराबी होने से आग लगने की आशंका है। मामले की जांच कर वास्तविक कारण पता करने की कोशिश की जा रही है।

Sagar

आगरा जा रहा था ट्रक

ट्रक चालक के मुताबिक वह त्रिची से पेपर रोल लेकर आगरा जा रहे थे। रास्ते में अचानक ट्रक की वायरिंग से चिंगारी निकलने लगी और देखते ही देखते आग लग गई। आग बढ़ती हुई देख उन्होंने बिना देर किए ट्रक को सड़क के किनारे खड़ा किया और नीचे उतर गए जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कंटेनर में भरे पेपर रोल को नुकसान से बचाने की कोशिश की।

हाईवे पर लगा जाम

कंटेनर में आग लगने की वजह से नेशनल हाईवे 44 पर लगभग 1 घंटे तक वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभाली तब जाकर आवागमन सामान्य हो पाया। घटना का पंचनामा तैयार कर ट्रक को सड़क से हटाया गया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews