सागर – सामूहिक बलात्कार का मामला आया सामने, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

सागर – सामूहिक बलात्कार का मामला आया सामने, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

सागर, अतुल मिश्रा। सागर (sagar) में जैसीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म (gangrape) का मामला सामने आया, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं मामले की सूचना लगते हैं जैसीनगर पुलिस (police) और सागर एसपी एवं महिला अपराध प्रकोष्ठ की प्रभारी संगीता सिंह मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच की।

यह भी पढ़ें… मनासा में ऑक्सीजन प्लांट और चिल्ड्रन कोविड केयर सेंटर बनकर तैयार, मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल लोकार्पण

महिला अपराध प्रकोष्ठ की प्रभारी संगीता सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नाबालिग लड़की अपने घर के पास में ही सुबह 10:30 बजे शौच के लिए गई हुई थी तभी गांव के ही दो आरोपी आए और नाबालिग को पकड़कर सुनसान खेत पर ले गए जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और फिर वहां से भाग गए। इसके बाद किसी तरह नाबालिग अपने घर पहुंची और पूरी घटना माता-पिता को बताई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता के माता-पिता जैसीनगर थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें… कांग्रेस नेता प्रदीप चौधरी और उनके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज

मामले की गंभीरता को देखते हुए सागर एसपी अतुल सिंह भी मौके पर पहुंचे और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वहीं 2 आरोपियों में से एक आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है।

बाईट -संगीता सिंह, प्रभारी, महिला अपराध प्रकोष्ठ, सागर

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews