MP में लोकायुक्त का शिकंजा, परियोजना अधिकारी 50 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप

रिश्वत

सागर, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज श्रावन के पहले सोमवार (Sawan Somwar 2021) को एक के बाद एक रिश्वत (Bribe) के मामले सामने आ रहे है। इंदौर-रतलाम के बाद अब सागर में लोकायुक्त पुलिस ने महिला एवं बाल विकास विभाग में पदस्थ परियोजना अधिकारी को 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। आरो है कि अधिकारी ने आंगनवाड़ी सहायिका की नियुक्ति के एवज में रिश्वत की मांग की थी।

यह भी पढ़े.. कांग्रेस विधायक का बड़ा दावा- सरकार गिराने मिला मंत्री पद और करोड़ों का ऑफर

मिली जानकारी के अनुसार,  हरिराम पिता नंदलाल पटेल उम्र 37 बर्ष ग्राम पीपरा तहसील राहतगढ़ जिला सागर ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी पत्नी को आंगनवाड़ी केंद्र पीपरा में सहायिका के पद पर नियुक्ति करवाने के लिए परियोजना अधिकारी अनुराग दुबे द्वारा 50 हजार रुपए की राशि की मांग की जा रही है।

इस मामले को सागर लोकायुक्त ने गंभीरता से लिया और शिकायत सही पाए जाने पर योजना बनाकर आवेदक को अधिकारी के पास भेजा। जैसे ही अधिकारी ने रिश्वत के 50 हजार लेने के लिए हाथ बढ़ाया वैसे ही लोकायुक्त की टीम ने अधिकारी को धर दबोचा।यह कार्यवाही लोकायुक्त सागर एसपी  रामेश्वर यादव के निर्देशन में वहां पहुंची टीम ने की है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें पूरे हफ्ते का हाल

बता दे कि सागर से पहले लोकायुक्त ने रतलाम में पंचायत सचिव को 2 हजार और इंदौर में सहकारिता निरिक्षक को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews