Sagar News : 118 साल की महिला ने लगवाई वैक्सीन, लोगों से की ये अपील

Sagar News : 118 साल की महिला ने लगवाई वैक्सीन, लोगों से की ये अपील

सागर, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना की भयावहता के बीच सरकार बार बार कह रही है कि वैक्सीनेशन इससे बचने का सबसे कारगर उपाय है। सरकार की सलाह पर अमल करते हुए सागर (Sagar) में 118 साल की बुजुर्ग महिला तुलसीबाई (118 year old Tulsibai) ने कोरोना वैक्सीन (Corona vaccine) लगवाई। खुद वैक्सीन लगवाने के बाद उन्होने अपील भी की कि सभी लोग टीका लगवाएं, तभी संक्रमण जाएगा। इसी के साथ उन्होने देश में सबसे बुजुर्ग महिला द्वारा टीका लगवाने का रिकॉर्ड भी बनाया है।

ये भी देखिये – Corona Update: कोरोना की भयावहता, मौत के आंकड़ों में हेराफेरी!

118 साल की तुलसीबाई कोरोना टीका लगवाने वाली देश की संभवत: सबसे उम्रदराज महिला हैं। वैक्सीन का पहला डोज लगवाने के बाद उन्होने सभी लोगों से अपील की कि सभी टीका अवश्य लगवाएं। सागर (Sagar) जिले के खिमलसा क्षेत्र के एक टीकाकरण केंद्र में जब तुलसीबाई टीका लगवाने पहुंची तो वहां हलचल मच गई। सभी ने उनका स्वागत किया और इस उम्र में भी उनके जज्बे की तारीफ की। टीका लगवाने के बाद तुलसीबाई ने बुंदेली भाषा में कहा कि उन्हें कोई समस्या नहीं हुई जैसे मैंनेे टीका लगवाया वैसे आप भी लगवाओ। इसी के बाद कोरोना जाएगा। उन्होने कहा कि सभी लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगवानी चाहिए।

बता दें कि मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है। हर दिन मरीजों का आंकड़ा नए रिकॉर्ड कायम कर रहा है। इसे लेकर सरकार लगातार लोगों को सजग कर रही है। सीएम शिवराज सिंह चौहान लोगों से मास्क पहनने और भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर न जाने की अपील कर रहे हैं। वहीं उन्होने कहा है कि वैक्सीनेशन इससे बचने का सबसे प्रभावी उपाय है और 45 वर्ष से अधिक उम्र से लोगों को जल्द से जल्द वैक्सीन लगवा लेनी चाहिए।

ये भी देखिये – Indore News: मंत्री उषा ठाकुर की कार का एक्सीडेंट, सीएम सहित आला नेताओं ने जानें हाल

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews