Sagar News : जमीनी विवाद के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट

Sagar News : जमीनी विवाद के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट

सागर, विनोद जैन। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर (Sagar) जिले के एक कलयुगी छोटे भाई ने जमीनी विवाद के चलते अपने ही सगे बड़े भाई की हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें….Action: SDM ने पटवारी को किया तत्काल प्रभाव से निलंबित

SDOP अनुराग पांडे जानकारी देते हुए बताया कि सुरखी थाना अंतर्गत ग्राम नवलपुर में चार भाइयों के जमीनी विवाद में आरोपी छोटे भाई विजय लोधी ने पत्थर पटककर अपने बड़े भाई जयसिंह लोधी की हत्या कर दी। वही मामले की सुचना मिलते ही पुलिस ने अपराध क्रमांक 101/21 धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक और आरोपी चार सगे भाई थे। जिनके नाम जयसींग, शरन सींग विजय सींग बताये गये हैं, लेकिन पिता नारान सींग लोधी की पुश्तैनी जमीन पर नारान सींग का बडा बेटा मृतक जयसींग अकेला कब्जा जमाये हुये था, जिसको लेकर भाइयों में अक्सर विवाद होता रहता था। लेकिन शनिवार की रात लगभग 11 बजे खेत में ही विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी छोटे भाई विजय लोधी ने जयसींग पर पत्थर पटक दिया। जिसके बाद बड़े भाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर सुरखी थाना पुलिस मौके पर पहुँची और पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जिसे जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें…. Sex Racket : बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा, आपत्तिजनक हालत में मिले 16 युवक-युवतियां

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews