
Sagar News : सागर जिले की देवरी और सुरखी विधानसभा में जब भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पहुंची उससे ठीक पहले पुलिस ने कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर अलग-अलग पुलिस थानों और पुलिस चौकियों में बैठा लिया। यह कांग्रेसी मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने की योजना बना रहे थे। इसकी ख़बर जैसे ही पुलिस को लगी, पुलिस ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं सहित बड़े नेताओं को जबरन उठाया और ले जाकर थाने में बंद कर दिया। और जब तक कार्यक्रम पूरा नहीं हो गया तब तक हिरासत में रखा उसके बाद उन्हें छोडा गया।
बता दें कि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की जैसे ही रिहाई हुई उनके साथियों ने पुलिस थाने में पहुंचकर तिलक लगाकर और फूल मालायें पहनाकर स्वागत करते हुए, उनका उत्साह वर्धन किया, और नारे लगाए कि शिवराज सिंह डरता है और पुलिस को आगे करता है। वहीं पुलिस और प्रशासन भाजपा के दबाव में कम कर रहा है।
[dgv_vimeo_video id=”866031402″]
सुरखी विधानसभा में आमसभा के बाद बाइक रैली निकाली गई, जिस कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सवाल खडे करते हुए कहा कि अगर कांग्रेसी बस में बैठकर कमलनाथ से मिलने भोपाल जाते हैं तो उनकी बसों का चालान कर दिया जाता है उन पर मामला दर्ज हो जाता है। वहीं दूसरी तरफ परिवहन मंत्री के क्षेत्र में खुलेआम नियमों और कानूनों की धज्जियां उड़ाई जाती है। तब इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।
सागर से विनोद जैन की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”866034967″]
