Sagar News : आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलते दो आरोपी गिरफ्तार

shahdol News

Sagar News : मध्य प्रदेश के सागर जिले से पुलिस ने गुरुवार को आईपीएल पर सट्‌टेबाजी के खेल का खुलासा किया है। मोतीनगर थाना पुलिस ने सट्‌टे के कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नकद रुपए, मोबाइल और अन्य सामान जब्त किया गया है। मोबाइल में आईपीएल सट्टे का हिसाब-किताब मिला है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि इतवारी टोरी में अभिलाष दुबे के घर के पास कुछ लोग के द्वारा आईपीएल मैच का सट्टा ऑनलाइन खिलाया जा रहा हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम त्वरित कार्रवाई करने के लिए रवाना हुई। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां खड़े दो युवक भागने लगे। जिन्हें पुलिस टीम के जवानों ने पीछाकर उनको धरदबोचा। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम मयंक उर्फ संदीप पिता रमेश कुमार गुप्ता उम्र 27 साल निवासी गांधी चौक वार्ड काजी मुहाल और आदर्श पिता जीतेश जैन उम्र 24 साल निवासी बम्होरी रेगुवां होना बताया। कार्रवाई में उनके पास से दो मोबाइल जब्त किए गए। जिनमें आईपीएल में गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच में हुए क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाने का हिसाब मिला है। साथ ही 5250 रुपए नकद जब्त किए गए हैं।

आरोपी मैच में जीत-हार, छक्का, चौका, प्लेयर के रन समेत हर गेंद पर सट्टा लगवा रहे थे। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया है पुलिस आईपीएल सट्टे के नेटवर्क की जांच कर रही हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews