नशे के खिलाफ सागर पुलिस का एक्शन, 2 किलो से अधिक गांजा जब्त कर दो तस्करों को किया गिरफ्तार

एमपी के सागर में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गांजा तस्करी कर रहे दो आरोपियों को दबोचा है। साथ ही 2 किलो से अधिक गांजा भी जब्त किया है।
MP Sagar News

मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस लगातार नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान चला रही है। आए दिन मादक पदार्थों की तस्करी का खुलासा करते हुए पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है। इसी कड़ी में सागर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 किलो से अधिक गांजा जब्त किया और दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि पुलिस को अपने मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति दमोह-मकरोनिया की ओर से अवैध गांजा लेकर सागर में बेचने के उद्देश्य से आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और पूरे प्लान के साथ कार्रवाई करने में जुट गई। आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की गई।

पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को दबोचा

पुलिस टीम ने न्यू ओवर ब्रिज के नीचे घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम खिलान पिता जालम सेन (36 वर्ष) और महेन्द्र पिता किशोरी सेन (34 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम घुरेटा, दमोह बताया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से 2 किलो 272 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 25,400 बताई गई है।

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने गांजे के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही बाइक क्रमांक MP 34 ZH 4353 को भी जब्त कर लिया। दोनों आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की गई। उनके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews