MP Breaking News

नशे के खिलाफ सागर पुलिस का बड़ा एक्शन, 20 किलो से अधिक गांजा किया जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

सागर की कैंट थाना पुलिस की टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 किलो से अधिक गांजा जब्त किया है। साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Sagar News

मध्यप्रदेश में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज हो रहा है। प्रदेशभर में तस्करों पर शिकंजा कसते हुए लगातार गिरफ्तारियां की जा रही हैं, जिससे मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े नेटवर्क में हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच, सागर में भी पुलिस ने नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 किलो से अधिक गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 2.80 लाख रुपये बताई गई है।

बता दें कि सागर की कैंट थाना पुलिस की टीम ने सोमवार को 20 किलो 356 ग्राम अवैध गांजा एवं एक मोटरसाइकिल MP 15 ZH 2945 को जब्त किया है। पुलिस ने कुल 3.60 लाख का रुपये का मशरूका जब्त किया गया। साथ ही दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों की पूछताछ करने में जुटी है।

20 किलो से अधिक गांजा जब्त

पुलिस के अनुसार, रविवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति रेलवे स्टेशन रोड से फोरलेन होते हुए भैंसा बायपास की ओर अवैध मादक पदार्थ लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही कैंट पुलिस ने राठौर बंगला क्षेत्र में घेराबंदी कर बाइक सवार दोनों संदिग्धों को रोका और उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 20 किलो 356 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

आरोपियों पर मामला दर्ज

गांजा बरामद होने के बाद पुलिस ने बाइक सवार सौरभ अहिरवार (21 वर्ष), निवासी ग्राम तालचिरी और प्रिंस अहिरवार (19 वर्ष), निवासी बिल्थरे मोहल्ला, गौरझामर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

दमोह में भी पकड़ा गया गांजा

बता दें कि दमोह में भी पुलिस ने गांजा जब्त किया है। कोतवाली थाना पुलिस की टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वीआईपी रोड स्थित एक्सीलेंस स्कूल के पास से पति-पत्नी को 3 किलो 935 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews
नशे के खिलाफ सागर पुलिस का बड़ा एक्शन, 20 किलो से अधिक गांजा किया जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार - MP Breaking News