MP Breaking News

सिंगरौली में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, करीब 3200 किलो मिठाई की जब्त, जांच के लिए भेजे सैंपल

सिंगरौली के माजनखुर्द स्थित जेम्स डिपार्टमेंटल एवं बेकरी स्टोर पर खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापा मारा है एवं करीब 3200 किलो मिठाई जब्त की।
Singrauli News

सिंगरौली: जैसे-जैसे त्योहार नजदीक आते जा रहे हैं मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा विभाग भी एकदम एक्टिव हो गया है एवं मिलावटखोरों पर शिकंजा कस रहा है। सोमवार को सिंगरौली जिले में कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां माजनखुर्द स्थित जेम्स डिपार्टमेंटल एवं बेकरी स्टोर पर प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारकर काफी अधिक मात्रा में मिठाई जब्त की।

करीब 3200 किलोग्राम मिठाई जब्त

बता दें कि खाद्य सुरक्षा विभाग को संदिग्ध खाद्य पदार्थ भंडारित होने की शिकायत मिली थी। जांच के लिए सीधे टीम बेकरी पहुंच गई। जब जांच की गई तो मालूम चला कि रखीं हुई मिठाईयां वाराणसी से मंगवाई गई थी और आगामी त्योहारों के लिए बाजार में बेचने के लिए रखी गई थी। जिसके बाद विभाग द्वारा मौके से करीब 3200 किलोग्राम मिठाई जब्त की गई।

जांच के लिए लैब भेजे गए सैंपल

मिठाई गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने पर विभाग ने कुछ नमूने लिए और जांच के लिए लैब भेज दिए। खाद्य सुरक्षा विभागानुसार, जांच रिपोर्ट आने के बाद मिठाई की गुणवत्ता और मानकों की स्थिति स्पष्ट होगी। रिपोर्ट के आधार पर स्टोर संचालक के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि त्योहारों के नजदीक आते ही प्रदेश में खाद्य सुरक्षा विभाग मिलावटखोरों के खिलाफ पूरी तरह सक्रिय हो गया है। विभाग की टीमें लगातार खाद्य प्रतिष्ठानों और कारखानों का निरीक्षण कर घी-मावा समेत अन्य खाद्य पदार्थों की जांच कर रही हैं। संदिग्ध खाद्य सामग्री के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है, वहीं मिलावट पाए जाने पर कार्रवाई भी की जा रही है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews
सिंगरौली में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, करीब 3200 किलो मिठाई की जब्त, जांच के लिए भेजे सैंपल - MP Breaking News