Ease of living सर्वे में सागर स्मार्ट सिटी को ने हासिल किया पहला स्थान, देशभर में 25वीं रैंक

Ease of living सर्वे में सागर स्मार्ट सिटी को ने हासिल किया पहला स्थान, देशभर में 25वीं रैंक

सागर, डेस्क रिपोर्ट। Ease of living इंडेक्स में एक मिलियन से कम जनसंख्या वाले शहरों में सागर स्मार्ट सिटी को प्रदेश में प्रथम रैंक मिला है। इसी के साथ देभर में सागर ने देश में 25वां रैंक हासिल किया है।

ये भी देखिये – Indore News: इंदौर नगर निगम Performance Index में नंबर 1 पर, तो वहीं Ease of living में 9 वें पायदान पर

भारत सरकार के मंत्रालय-आवास एवं नगरीय विकास विभाग द्वारा देश के शहरों की दो कैटेगरी क्रमशः 1 मिलियन से कम जनसंख्या वाले शहरों एवं 1 मिलियन से ज्यादा जनसंख्या वाले शहरों की म्युनिसिपल रैंकिग व ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स रैंकिग 4 मार्च 2021 को जारी की गई। सागर स्मार्ट सिटी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 1 मिलियन से कम जनसंख्या वाले शहरों में देश में 25वी रैंक के साथ ही प्रदेश में प्रथम रैंक हासिल की है।

इसका श्रेय कलेक्टर दीपक सिंह को जाता है। यह पहला मौका नहीं है जब दीपक सिंह के जिलाधीश रहते सागर को कोई सफलता मिली हो। प्रादेशिक और राष्ट्रीय स्तर के कई पुरस्कार सागर को विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों के लिए मिल चुके हैं। वहीं दूसरी ओर स्मार्ट सिटी के रूप में सागर बड़ी तेजी के साथ मध्य प्रदेश के महानगर के रूप में विकसित हो रहा है। अभी हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सागर में अरबों रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास किया था जिन पर तेजी के साथ काम शुरू हो गया है और आने वाले समय में सागर प्रदेश और देश के पटल पर बड़ी तेजी के साथ उभरने वाला है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत लोगों को रोजगार हेतु बैंक लोन उपलब्ध कराने में भी कलेक्टर दीपक सिंह ने उल्लेखनीय प्रयास किए हैं और इसके साथ-साथ कुमारों को इलेक्ट्रॉनिक चाक देने जैसे नवाचार भी सागर में किए गए हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews