सागर एसपी का एक्शन ऑन-द-स्पॉट, एसआई को फोन पर ही कर दिया सस्पेंड

सागर एसपी का एक्शन ऑन-द-स्पॉट, एसआई को फोन पर ही कर दिया सस्पेंड

सागर, शुभम पाठक| जिले के एसपी अतुल सिंह (Sagar SP Atul Singh) का सख्त एक्शन सामने आया है| जब उन्होंने रेत से भरे डंपर चालकों से 50 हजार की मांग करने वाले एक एएसआई (SI) को फ़ोन पर ही सस्पेंड (Suspend) कर दिया| एसपी ने कहा अगर पांच मिनट में मौके से नहीं हटे तो गिरफ्तारी होगी, इसके साथ ही उन्होंने प्रोवेशनर एसआई को पुलिस मुख्यालय से रिपोर्ट भेजकर सेवा समाप्ति करने की भी बात कही|

दरअसल, कुछ दिन पहले ही सागर से देवरी ट्रांसफर होकर पहुंचे प्रोवेशनर एसआई विवेक शर्मा ने देवरी के पास डोंगर सलैया रोड पर रेत डंपरो को रोक लिया और उनसे 50-हजार रुपयों की मांग की| इसका वीडियो वहाँ मौजूद डंपर मालिक ने बनाया और एएसआई से सवाल जवाब किये कि क्या आप माइनिंग से हैं, रॉयल्टी भी है, फिर गाड़ियां क्यों रोकी| इस पर एएसआई ने कहा कि गाड़ियां ओवरलोड है| उन्होंने पूछा क्या आपको वाहन चेकिंग के आदेश हैं, क्या आप माइनिंग से हैं, इस पर पुलिसकर्मी ने कहा कि उनको अधिकार है| इसके बाद गाडी मालिक ने सीधे एसपी अतुल सिंह को फ़ोन लगाकर पूरा वाक्या बताया| एसपी से बातचीत का एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है|

यह भी पढ़े… निलंबित आईपीएस पुरुषोत्तम शर्मा को कैट से बड़ा झटका

ऑडियो में एसपी ने एसआई विवेक शर्मा को जमकर फटकार लगाई और कहा कि आपको किसने आदेश दिए, मैं आपको तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रहा हु| इसके साथ ही आपके खिलाफ पुलिस मुख्यालय में रिपोर्ट भेजूंगा कि प्रोबेशन पीरियड में आपकी सेवा समाप्त की जाए| इसके साथ ही उन्होंने 5 मिनट में मौका खाली करने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा कि यदि उन्होंने 5 मिनट में मौका नहीं छोड़ा तो वे उन्हें 151 में गिरफ्तार भी करवा देंगे । पुलिस अधीक्षक ने इस बात की भी नाराजगी जताई कि प्रोबेशन पीरियड में बिना किसी आदेश के वह किस आधार पर ट्रकों को रोक रहे थे। यह मामला शनिवार सुबह का बताया जा रहा है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews