Sagar: मजदूरों से भरा ट्रक पलटा, 6 लोगों की मौत

Sagar: मजदूरों से भरा ट्रक पलटा, 6 लोगों की मौत

सागर।मनीष तिवारी

देशव्यापी लॉकडाउन के बीच मजदूरों के हादसे के  मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इस बीच अब प्रदेश के सागर जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहाँ मजदूरों से भरा ट्रक पलटने से 6 लोगों की मौत हो गई है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक मजदूरों को लेकर सागर से छतरपुर की ओर जा रहा था।

दरअसल सागर के बीला थाना अन्तर्गत सेमरा पुल के पास ये हादसा हुआ है। जहाँ दुर्घटनाग्रस्त ट्रक मजदूरों को लेकर सागर से छतरपुर की ओर जा रहा था। पॉलिथीन के बंडलों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। मौके पर पहुँची छानबीला पुलिस ने बताया कि ट्रक महाराष्ट्र से सामान लेकर यूपी के सिद्धार्थ नगर नई बस्ती जा रहा था। ट्रक हादसे में 5 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई तो वही एक मजदूर महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वही हादसे का शिकार दो दर्जन से ज्यादा घायलो को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। मजदूरों का इलाज जारी है। दोनो जिले की पुलिस मौके पर पहुंची थी वही SP कुमार सौरभ मौके के लिए रवाना हुए थे। उन्होंने बताया 19 मजदूर घायल हुए।

इधर रतलाम जिले के जावरा फोरलेन हाइवे पर जोयो होटल के समीप बायपास पर तेजगति से आ रहे डंपर ने पति-पत्नी को कुचल दिया । हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

इधर मध्य प्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति सहकारिता मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सागर जिले के बंडा के पास हुई सड़क दुर्घटना में घायल हुए प्रवासी मजदूरों को देखने जिला चिकित्सालय पहुंचे। राजपूत ने उनके उपचार के बारे में डाक्टरों से बातचीत की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीँ उन्होंने घायलों को सरकार से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews