हनीमून पर पत्नी को उतारा मौत के घाट, UP से घूमने आए पति ने सागर के किले में दिया घटना को अंजाम

BHOPAL GIRL TRAGEDY

BHOPAL COLLAGE GIRL mystery

SAGAR NEWS : मध्यप्रदेश के सागर में नवविवाहिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका पति ही निकला, आरोपी पति ने हनीमून पर ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।

ऐसे मामला आया सामने
सागर के बहरोल थाने के ऐतिहासिक धामोनी किले से एक महिला की लाश मिली है। किले में यूपी और एमपी पुलिस ने मिलकर सर्चिंग की, इसी दौरान एक महिला का शव बरामद किया है। महिला की शिनाख्त यूपी के ललितपुर के मड़ावरा की रहहने वाली शिवांगी सिंह के तौर पर हुई है। शिवांगी की शादी दो महीने पहले ही ऋषिराज सिंह के साथ हुई थी। शिवांगी की गुमशुदगी उसके परिजन ने यूपी के मड़ावरा पुलिस थाने में दर्ज कराते हुए बताया था कि शिवांगी पति ऋषि के साथ धामोनी का किला घूमने के लिए आई थी और फिर वापस नहीं लौटी। युवती के परिजनों का आरोप था कि युवती शादी के बाद हनीमून के लिए पति के साथ घूमने एमपी आई लेकिन यहाँ से अकेला पति ही वापस लौटा, उन्होंने जब युवती के बारे में पति से पूछताछ की तो टालमटोल करने लगा, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर की पूछताछ तो सच आया सामने

पुलिस ने शक के आधार पर पति ऋषिराज सिंह को पकड़कर पूछताछ की तो उसने पत्नी शिवांगी की हत्या कर लाश को किले में फेंकने की बात कबूल की। जिसके बाद ललितपुर जिले की पुलिस सागर आई और सागर पुलिस के साथ किले से शिवांगी का शव बरामद किया है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी पति ऋषिराज ने पत्नी शिवांगी की हत्या करना तो कबूल कर लिया है लेकिन उसने अभी तक पुलिस को हत्या की वजह नहीं बताई है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews