डेंगू से हारे सागर के युवा डॉ अरविंद पटेल, इलाज के दौरान अस्पताल में मौत

डेंगू

सागर, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में कोरोना के साथ साथ डेंगू (MP Dengue Update) का कहर भी बढ़ता ही जा रहा है।एक तरफ डेंगू मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है वही दूसरी तरफ सागर के युवा डॉक्टर अरविंद पटेल (Sagar Dr Arvind Patel) की इलाज के दौरान मौत हो गई। इनका अँतिम सँस्कार आज ही बण्डा थाना अंतर्गत उनके गृह ग्राम हनोता पटकुई में किया जाएगा।

यह भी पढ़े..Scholarship: MP के छात्रों को बड़ी राहत, प्राचार्य को जारी हुए ये निर्देश, हो सकती है कार्रवाई

बीते दिनों सागर के बण्डा के हनोता पटकुई निवासी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहली में पदस्थ डॉ. अरविंद पटेल डेंगू का शिकार हो गए थे। हालत बिगड़ने के बाद उन्हें भोपाल के बंसल हॉस्पिटल में आईसीयू में भर्ती करवाया गया था, लेकिन उनकी हालात में कोई सुधार नहीं हुआ और देर रात उनकी अस्पताल में ही मौत हो गई।

यह भी पढ़े.. Gold Silver Rate : सोना के भाव में बदलाव नहीं, चांदी में उछाल, जानें ताजा रेट

बता दे कि पिछले महीने ही 21 नवम्बर 2021 को होटल दीपाली में डॉ. अरविंद पटैल का सगाई समारोह सम्पन्न हुआ था।डेंगू की वजह से उनके फेफड़े किडनी और लीवर पर बहुत बुरा असर पड़ा था।उनके बेहतर इलाज के लिए परिजनों और बीएमसी के डाक्‍टर्स समेत अन्‍य स्‍टाफ ने जिले के लोगों से भी मदद की अपील की थी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews