प्रदेश कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की शिकायत

प्रदेश कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की शिकायत

सागर, शुभम पाठक। जिले की सुरखी विधानसभा में कुछ दिन पहले वायरल हुए वीडियो जिसमें बीजेपी कार्यकर्ता राम मंदिर बनवाने के‌ नाम पर वोट मांगते हुये नजर आ रहे थे, इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस ने चुनाव आयोग को शिकायत दर्ज कराई है।

इसको लेकर दर्ज शिकायत में कहा गया है कि सुरखी क्षेत्र में गोविन्द सिंह राजपूत द्वारा भगवान राम के नाम पर वोट मांग‌ रहे हैं, जो हमारे संविधान में धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत के मूल भावना के खिलाफ है। कांग्रेस के जे.पी.धनोपिया ने कहा है कि “गैर विधायक मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को तत्काल मंत्री पद से हटाया जाए।”

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews